सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को खोने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो ही परिवार की तरफ से अपनी बात सामने रखती हैं।
रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की गिरफ्तारी की खबर श्वेता ने अपने ट्विटर से ट्वीट किया। उन्होंने जो ट्वीट साझा किया उसमें लिखा लिखा, भगवान का शुक्र है, हम सभी का सच की दिशा में ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी के सामने शौविक चक्रवर्ती ने स्वीकार किया कि वह रिया चक्रवर्ती के लिए ड्रग्स लाया करता था।
एक भाई जो अपनी ही बहन के लिए ड्रग्स लेकर आता था यह सच में कलयुग की बात है।
शौविक का कैजान, बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। शौविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शौविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था।
बासित पहले से ही ड्रग्स का सेवन करता था तथा सोहेल एक कथित तौर पर ड्रग्स सप्लायर है।
एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए।बासित ने कहा है कि वह शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि बासित पहले से ही ड्रग्स लेता था।
शौविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने सेक्शन 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शौविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे।
यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस केस में सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी ड्रग्स खरीदने उसका सेवन करने मैं आ रहा है।
Comments
Post a Comment